Saturday, December 2, 2023

बुद्धि ,परिभाषा,विशेषताएं ,प्रकार

                    बुद्धि  Intelligence 



Introduction

दैनिक बोलचाल की भाषा में बुद्धि किसी व्यक्ति के अन्दर कार्य करने,किसी नये जगह जाकर अपने आपको समायोजित करने इत्यादि से है जिन्हे मनोवैज्ञानिकों ने अपने अपने आधार पर परिभाषित किया है जो निम्नलिखित है -


परिभाषा- 

1. बुद्धि नई परिस्थितियों में समायोजन करने की क्षमता है - इस परिभाषा को देने वालों में-

विलियम स्टर्न के अनुसार - "नई स्थिति में समायोजित होने की योग्यता बुद्धि है।"

बर्ट के अनुसार - "बुद्धि लचीले समायोजन की योग्यता है।" 

वुडवर्थ के अनुसार - "बुद्धि का अर्थ प्रतिभा का प्रयोग करना है।यह किसी स्थिति पर काबू पाने या किसी कार्य को करने के लिए बौद्धिक योग्यताओं का प्रयोग करना हैं।"


रॉस के अनुसार . "नई स्थिति में सचेत सामंजस्य बुद्धि है।"

वेल्स के अनुसार - "बुद्धि नयी परिस्थिति में बेहतर काम करने के लिए अपने व्यवहार प्रतिमान को पुनर्गठित करने का गुण है।"


 2. बुद्धि अमूर्त चिन्तन की योग्यता  - 

टरमन - "बुद्धि अमूर्त विचारों के बारे में सोचने की योग्यता है l" 

स्पीयर मैन के अनुसार - "सापेक्षित चिन्तन बुद्धि है।". 

बर्ट के अनुसार - "बुद्धि अच्छे निर्णय अच्छी समझ तथा अच्छा तर्क देने की योग्यता है।"

 Binet के अनुसार- अच्छा चिन्तन ,अच्छा निर्णय तथा आत्म आलोचना की योग्यता बुद्धि है। इन मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि को अमूर्तचिन्तन की योग्यता कहा है। 


 3. बुद्धि गत अनुभव से लाभ उठाने की योग्यता

इस परिभाषा को देने वाले मनोवैज्ञानिकों में Ebbinghous , एवं thorndike है-

थोर्नडाइक के अनुसार - बुद्धि पिछले अनुभव के उपयोगी प्रयोग की योग्यता है । 

डीयरबार्न के अनुसार - यह अनुभव द्वारा सीखने या लाभ प्राप्त करने की योग्यता है।

बकिंघम के अनुसार - सीखने की योग्यता बुद्धि है। 

बुद्धि की विस्तत परिभाषा में प्रमुख रूप से वैश्लर की परिभाषा को लिया जाता है - 

वेश्लर के अनुसार - "बुद्धि एक व्यक्ति की वह सार्वभौमिक योग्यता है जिसके द्वारा वह उद्देश्य पूर्ण कार्य करता है तर्क पूर्ण चिन्तन करता है और वातावरण में प्रभावशाली ढंग से व्यवहार करता है।"                          


 बुद्धि की व्याख्या Discription of Intelligence - 


1- तत्व (Attributes) थार्नडाइक ने बुद्धि को चार तत्वों में बांटा है .

i ) स्तर (Level )-. यह कार्य की कठिनाई के स्तर के साथ सम्बन्धित है इससे व्यक्ति की बुद्धि के स्तर का पता चलता है। 

२) विस्तार ( Range ) यह इस बात से सम्बन्ध रखता है कि एक ही प्रकार के कितने कठिन कार्य हम कर सकते हैं । 

।।।) क्षेत्र (area) - इसका सम्बन्ध उन स्थितियों की कुल संख्या से है जिनमें व्यक्ति को प्रतिक्रिया करनी होती है। 

iv ) - गति (Speed) इसका सम्बन्ध इस बात से है कि हम किसी स्थिति में कितनी तेजी के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।                 

२. बुद्धि के प्रकार ( Kinds of Intelligence ) - 

थार्नडाइक ने बुद्धि के तीन प्रकार बतलायें-


 1) अमूर्त बुद्धि Abstract Intelligence

अमूर्त बुद्धि में प्रतीकों शब्दों अंकों सूत्रों आदि की समस्या सुलझाने की योग्यता सम्मिलित है। 

॥) यांत्रिक बुद्धि - mechanical Intelligence - 

यह यन्त्रों पर प्रभावशाली ढंग से काम करने व जानकारी रखने की योग्यता है। 

॥।) सामाजिक बुद्धि Social Intelligence -

 यह लोगों में समायोजन प्राप्त करने की योग्यता है। सामाजिक बुद्धि वाले व्यक्ति दूसरों को जल्दी अपना मित्र बना लेते है।


बुद्धि की विशेषताएं -  


1-प्रत्येक व्यक्ति की बुद्धि एक दूसरे से भिन्न होती है। 

२- बुद्धि जन्मजात होती है इसे जन्म के बाद प्राप्त नहीं किया जा सकता 

३- बुद्धि व्यक्ति को कठिन समस्याओं को हल करने में सहायता प्रदान करती है।

 4- वंश का बुद्धि पर बहुत प्रभाव पड़ता है

5- सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक कारक तथा जातीय भिन्नताएं भी बुद्धि को प्रभावित करती हैं।

6- बुद्धि पर वातावरण प्रशिक्षण एवं शिक्षा का भी प्रभाव पड़ता है। 

7- बुद्धि का विकास एक निश्चित समयावधि तक होता है। किशोरावस्था के समाप्त होने तक बुद्धि का विकास रुक जाता है। 

8- बुद्धि और ज्ञान में गहरा सम्बन्ध हैं। ज्ञान का जीवन में व्यावहारिक प्रयोग बुद्धि कहलाता है। बुद्धि की सहायता से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है परन्तु ज्ञान की सहायता से बुद्धि को विकसित नहीं किया जा सकता है ।      





All content is copyright ©️ 


           

No comments:

Post a Comment